Punjab News: केंद्रीय राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उनके कथित जातिसूचक बयान को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) लिया है और संगरूर पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
सोशल मीडिया वीडियो के बाद बढ़ा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार, धूरी दौरे के दौरान रवनीत बिट्टू द्वारा कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा। इस मामले से जुड़े वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने कार्रवाई शुरू की।
एससी आयोग ने पुलिस से मांगा जांच रिपोर्ट
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष Jasvir Singh Garhi ने मामले को गंभीर बताते हुए संगरूर पुलिस को विस्तृत जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने 1 जून तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
रवनीत बिट्टू ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद रवनीत बिट्टू ने अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत होने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके किसी शब्द से एससी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं और सामाजिक सौहार्द उनके लिए सर्वोपरि है।
पंजाब की राजनीति में गरमाया मुद्दा
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में बहस तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने मामले को लेकर सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है, जबकि आयोग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
