Amar Ujala: देश के प्रमुख हिंदी मीडिया संस्थान Amar Ujala ने डिजिटल टीम के विस्तार के तहत नई भर्तियों का ऐलान किया है। संस्थान ने Multimedia Producer और Content Writer पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, यह फुल-टाइम जॉब नोएडा लोकेशन के लिए है। इन पदों के लिए 2 से 5 वर्ष तक का अनुभव मांगा गया है।

मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के लिए जिम्मेदारियां
कंपनी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को हिंदी वीडियो स्क्रिप्ट लिखने, कैमरे पर एंकरिंग करने और यूट्यूब समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो अपलोडिंग का काम संभालना होगा। इसके अलावा कंटेंट की रीच और परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए ऑप्टिमाइजेशन पर भी काम करना होगा।
उम्मीदवारों को एडिटोरियल और प्रोडक्शन टीम के साथ मिलकर कंटेंट प्लानिंग की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
कंटेंट राइटर के लिए ये स्किल जरूरी
Content Writer पद के लिए उम्मीदवारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाला हिंदी कंटेंट लिखने और एडिटिंग का अनुभव होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद, वेब स्टोरी, आर्टिकल लेखन और SEO आधारित हेडलाइन तैयार करने की समझ भी जरूरी बताई गई है।
कंपनी ने हिंदी टाइपिंग, प्रूफरीडिंग और कंटेंट क्वालिटी बनाए रखने के लिए टीम कोऑर्डिनेशन को भी महत्वपूर्ण स्किल्स में शामिल किया है।
