Punjab News: पंजाब के खिलाड़ियों को CM मान का तोहफ़ा..क्लास-1 अधिकारी बनाए गए

पंजाब

Punjab News: पंजाब के खिलाड़ियों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) आज बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने 11 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को आज चंडीगढ़ स्थित आवास पर क्लास-वन सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बाटें। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh), मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह और शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को DSP नियुक्त बनाया गया है। वहीं हॉकी खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह अब पंजाब सिविल सर्विसेज (PCS) की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।
ये भी पढ़ेंः NRI मीटिंग में CM मान का बड़ा बयान..कहा पंजाब में निवेश का बेहतर मौका..सरकार हमेशा आपके साथ

Pic Social Media

सीएम मान बोले- हॉकी खेल नहीं, प्रोफेशन

इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज का दिन खिलाड़ियों के लिए बहुत खास दिन है। मोगा की तरफ लड़कियां आगे नहीं बढ़ती थीं। हरमनप्रीत कौर इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तान निकली। महिला क्रिकेट लीग शुरू हो रही है। हमारी 4-5 प्लेयर्स की अच्छी वैल्यू पड़ी है।

क्रिकेट टीम को तो सभी पूजते थे लेकिन हॉकी टीम के हालात ऐसे थे कि कोई रिश्ता भी आता और उन्हें बताया जाता कि हॉकी टीम के सदस्य हैं तो लड़की वाले पूछते थे कि हॉकी तो खेलता है, बाकी काम क्या करता है?। हॉकी को काम ही नहीं मानते थे। लेकिन आज हॉकी खेल नहीं, प्रोफेशन बन चुका है। कप्तान साहिब (हरमनप्रीत सिंह) के पिता जब चेक लेने आए तो धन्यवाद किया कि अब रात को खेतों में जाना बंद हो चुका है।
पिछले कुछ सालों में पंजाब की चमक धुंधली हो रही थी। उन्होंने ना मुलाजिम, ना खिलाड़ियों और ना ही किसानों की तरफ ध्यान दिया। उन्होंने अपने व अपने परिवार की तरफ ध्यान दिया।

हीरों की चमक कम नहीं होने देंगे- सीएम

सीएम मान ने कहा कि आज हम खिलाड़ियों को DSP लगाकर हम अपना मान बढ़ा रहे हैं। हम अपने परिवार के हीरों की चमक कभी कम होने ही नहीं देंगे। हमने खेल पॉलिसी बनाई है। ओलिंपिक्स की तैयारी के लिए 15-15 लाख रुपए पहले ही दे रहे हैं। खेल कर तो हर कोई दे देता हे, तैयारी के लिए तो पहले दो।

इन खिलाड़ियों को पंजाब सरकार ने दी नौकरी

हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को मोगा में हुआ। 2017 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नवंबर 2018 में वह महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बनीं।

हरमनप्रीत सिंह
हरमनप्रीत का जन्म अमृतसर में 6 जनवरी 1996 में हुआ था। हॉकी के महान खिलाड़ी धनंजय पिल्लई के बाद हरमनप्रीत ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में सर्वाधिक गोल किए।

मनदीप सिंह
मनदीप का जन्म 25 जनवरी 2995 में जालंधर में हुआ था। भारतीय हॉकी टीम के अलावा वह दिल्ली वेवराइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं।

दिलप्रीत सिंह
दिलप्रीत सिंह का जन्म अमृतसर के बुताला गांव में 12 नवंबर 1999 में हुआ था। 2018 से दिलप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम के साथ हैं।

Pic Social Media

वरुण कुमा
वरुण का परिवार हिमाचल के डलहौजी से है। वरुण का जन्म पंजाब में 25 जुलाई 1995 में हुआ था। 2017 से वरुण हॉकी टीम के साथ हैं और अभी तक 40 गोल उनके नाम हैं।

शमशेर सिंह
शमशेर का जन्म 29 जुलाई 1997 में अमृतसर के सरहदी कस्बे अटारी में हुआ। 2019 से वे भारतीय हॉकी टीम के साथ हैं। अभी तक वह पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी रहे हैं।

Pic Social Media

सिमरनजीत सिंह
सिमरनजीत का जन्म 27 दिसंबर 1996 में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुआ था। सिमरनजीत की ट्रेनिंग सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर में हुई। उनके कजन गुरजंट सिंह भी भारतीय हॉकी टीम का ही हिस्सा है।

गुरजंट सिंह
गुरजंट का जन्म अमृतसर में 26 जनवरी 1995 को हुआ था। फॉरवर्ड प्लेयर गुरजंट 2017 से भारतीय हॉकी टीम के लिए खेल रहे हैं।

हार्दिक सिंह
हार्दिक का जन्म 23 सितंबर 1998 को जालंधर के खुसरोपुर में हुआ था। मिड फील्ड प्लेयर हार्दिक 2018 से भारतीय हॉकी टीम के लिए खेल रहे हैं।

तजिंदरपाल सिंह तूर
तजिंदरपाल सिंह तूर का जन्म 13 नवंबर 1994 में मोगा के खोसा पंडो गांव में हुआ। उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था।

2021 में टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीती थी हॉकी टीम

आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक्स में कांस्य पदक जीता था। इस टीम में 9 खिलाड़ी पंजाब के शामिल थे। जिसके बाद पंजाब सरकार ने इन्हें सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। सीएम भगवंत मान इन्हीं 2021 में टोक्यो ओलिंपिक खेलों में विजेता हॉकी टीम के 9 खिलाड़ियों को नौकरी देने जा रहे हैं।