Punjab

Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 168वें दिन पंजाब पुलिस की 301 स्थानों पर छापेमारी; 38 नशा तस्कर काबू

पंजाब राजनीति
Spread the love

28 एफआईआर दर्ज; 620 ग्राम हेरोइन बरामद

नशा छुड़ाने के प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 33 व्यक्तियों को इलाज के लिए राज़ी किया

Punjab News: राज्य से नशों का पूरी तरह खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 168वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 301 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के दौरान 28 एफआईआर दर्ज की गईं और 38 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बीते 168 दिनों में गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 25,909 तक पहुँच गई है।

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Birthday: CM भगवंत मान ने दी अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई

इन छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 620 ग्राम हेरोइन और 1612 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए।यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री गौरव यादव के निर्देशानुसार सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है, जो इस मुहिम की निगरानी कर रही है। विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) श्री अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 70 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 900 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 100 से अधिक टीमों ने प्रदेशभर में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 316 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की।

ये भी पढ़ें: Punjab में बदलाव की बयार, ‘ऑपरेशन जीवनजोत-2’ से निखर रही राज्य की सूरत

स्पेशल डीजीपी ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी -एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) — लागू की है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने 33 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज लेने हेतु राज़ी किया है।