Punjab

Punjab News: मोहिंद्र भगत द्वारा 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में बाग़बानी का विस्तार करने और किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए ठोस यत्न कर रही है। इसी मंतव्य की पूर्ति के लिए बाग़बानी मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में बाग़बानी विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान मंत्री ने चल रही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों (एचडीओज़) की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें: Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का 142वें दिन 2.9 किलोग्राम हेरोइन सहित 82 नशा तस्कर काबू

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती करके हमारा मकसद किसानों को बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना, फ़सलीय विभिन्नता को उत्साहित करना और टिकाऊ कृषि अभ्यासों को यकीनी बनाना है।

इससे पहले मीटिंग के दौरान बाग़बानी विभाग के डायरैक्टर शैलेंद्र कौर ने मंत्री को भर्ती प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति के बारे जानकारी सांझी की। उन्होंने कहा कि बाग़बानी अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने मंत्री को अन्य प्रशासनिक मुद्दों संबंधी भी अवगत करवाया।

ये भी पढ़ें: Punjab News: CM मान की ओर से गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला की घोषणा

मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार किसान-केंद्रित नीतियों को उत्साहित करने और बाग़बानी क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है जिससे बाग़बानी को और लाभदायक और किसान हितैषी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरी पारदर्शिता यकीनी बनाने के लिए भी अधिकारियों को हिदायतें दी गई हैं।