Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा है कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब के सामने मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक साधारण और विनम्र सिख के रूप में हाज़िर होंगे। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब उनके लिए और उनके पूरे परिवार के लिए हमेशा सर्वोच्च रहा है।
यह भी पढ़ें :Punjab News: धार्मिक विवाद पर अकाल तख्त का बड़ा फैसला, सीएम मान को बुलावा
श्री अकाल तख़्त साहिब हर सिख के लिए पावन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब सिख धर्म का सर्वोच्च धार्मिक स्थान है। यहां से आया हर हुक्म उनके लिए सिर-माथे है और वे उसे पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करेंगे।
Punjab News: मुख्यमंत्री नहीं, एक सिख बनकर करेंगे हाज़िरी
भगवंत मान ने कहा कि वे नंगे पांव चलकर श्री अकाल तख़्त साहिब के सामने हाज़िर होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान उनकी पहचान मुख्यमंत्री की नहीं, बल्कि एक साधारण सिख की होगी। उनके लिए धर्म और आस्था पद से कहीं ऊपर हैं।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बावजूद निभाएंगे धार्मिक कर्तव्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 जनवरी को देश के राष्ट्रपति श्री गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में एक सम्मेलन में आने वाले हैं, फिर भी वे हर हाल में श्री अकाल तख़्त साहिब के सामने उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम श्री अकाल तख़्त साहिब से बड़ा नहीं है।
यह भी पढ़ें :Punjab News: मातृ मृत्यु दर घटाने की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम
परिवार के लिए भी सर्वोच्च है श्री अकाल तख़्त
भगवंत मान ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब से आया हुआ हुक्म उनके और उनके परिवार के लिए हमेशा सर्वोच्च था, है और रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सिख परंपराओं और मर्यादाओं का पूरी श्रद्धा से पालन करेंगे।
