Punjab News (7)

Punjab News: पंजाब में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुआ हाईटेक, ऑनलाइन भुगतान और टोकन सिस्टम से घटा इंतजार

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब सरकार की ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ योजना ने संपत्ति रजिस्ट्रेशन को आसान और पारदर्शी बना दिया है। जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक सिर्फ छह महीनों में 3 लाख 70 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं। यह दिखाता है कि लोग अब इस डिजिटल सिस्टम पर भरोसा कर रहे हैं।

हर महीने बढ़ रही है रजिस्ट्रियों की संख्या

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के अनुसार जुलाई में 64,965, अगस्त में 62,001, सितंबर में 55,814, अक्टूबर में 53,610, नवंबर में 58,200 और दिसंबर में सबसे ज्यादा 76,377 रजिस्ट्रियां हुईं। इससे साफ है कि लोगों का भरोसा इस सिस्टम पर लगातार बढ़ रहा है।

ऑनलाइन जांच से खत्म हुआ भ्रष्टाचार

अब सेल डीड जैसे दस्तावेज़ों की ऑनलाइन जांच 48 घंटे में हो जाती है। इससे दफ्तरों के चक्कर कम हुए हैं और भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। किसी भी आपत्ति पर सीधे डीसी और एसडीएम निगरानी करते हैं।

वीआईपी कल्चर खत्म, सभी को समान सेवा

‘पहले आओ, पहले पाओ’ सिस्टम लागू होने से अब न तो लंबी लाइनें लगती हैं और न ही किसी को खास फायदा मिलता है। लोग अपने जिले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Punjab News: व्हाट्सएप से मिलती है हर जानकारी

अब आवेदकों को दस्तावेज़ जांच, भुगतान और अपॉइंटमेंट की जानकारी व्हाट्सएप पर मिल जाती है। रिश्वत की शिकायत के लिए भी सीधी व्यवस्था बनाई गई है।

घर बैठे तैयार करें दस्तावेज़

‘ड्राफ्ट माई डीड’ सुविधा से लोग घर बैठे ही अपनी सेल डीड तैयार कर सकते हैं। हेल्पलाइन 1076 से भी मदद ली जा सकती है। 25 बैंकों से स्टैंप ड्यूटी और फीस का ऑनलाइन भुगतान भी संभव है।

कम इंतजार, तेज सेवा

नई टोकन मैनेजमेंट सिस्टम से अपॉइंटमेंट वाले लोगों को प्राथमिकता मिलती है, जिससे इंतजार कम होता है। बेहतर सर्वर और प्रशिक्षित स्टाफ से सेवाएं और तेज हुई हैं।