Punjab News: पंजाब में रजिस्ट्री करवाने वालों को CM मान ने दी बड़ी राहत

पंजाब

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। पंजाब सरकार ने किसी भी किस्म की ज़मीन जायदाद की रजिस्ट्रेशन के लिए NOC (एन. ओ. सी.) की शर्त ख़त्म करने का फ़ैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़ैसला बड़े जनहित में लिया गया है ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले के लिये कानूनी प्रक्रिया को पहले ही जाँच लिया गया है और इसके बारे अन्य विवरण जल्दी साझा किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय एन. ओ. सी. की उपब्लधता न होने की सूरत में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण ज़मीन- जायदाद की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में रुकावट पैदा होती है जिससे आम व्यक्ति को मुश्किलें आती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से ज़मीन की रजिस्ट्रेशन के लिए एन. ओ. सी. की शर्त ख़त्म होने के फ़ैसले के लागू होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिल जायेगी।

ये भी पढ़ेंः अच्छी ख़बर..चंडीगढ़ पीजीआई- पीयू के बीच जल्द बनेगा अंडरपास

आपको बता दें कि रजिस्ट्रियां करवाने के लिए नगर कौंसिल से एन.ओ.सी. जरूर लेने की हिदायत के बाद लोगों को बड़ी परेशानी हो रही थी। पिछले दिनों भी एक महीने से पंजाब सरकार की वैबसाइट ना चलने के कारण एन.ओ.सी. लेने वाले सैंकड़ों लोगों को ऑफिसों के चक्कर लगाना पड़ा था।

आम लोगों के साथ मशवरे के बाद लिया गया फैसला-सीएम

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने कहा कि इस फ़ैसले के लिये कानूनी प्रक्रिया को पहले ही जाँच लिया गया है और इसके बारे अन्य विवरण जल्दी सांझा किये जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह फ़ैसला आम लोगों के साथ मशवरे के बाद लिया गया और इन लोगों को इसका बड़ा फ़ायदा होगा।