Punjab News: होमगार्ड के जवान की मौत पर CM ने जताया दुख..परिवार को 1 करोड़ की राशि देने का ऐलान

पंजाब

Jyoti Shinde,Editor
Punjab News:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने होमगार्ड के जवान जसपाल सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जसपाल सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा तोहफ़ा..दिव्यांगों का टोल 100% माफ़

ये भी पढ़ेंः पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल..इन मंत्रियों के विभाग बदले
एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल सिंह की सुल्तानपुर लोधी में अपनी ड्यूटी निभाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो करोड़ की राशि में से राज्य सरकार की तरफ से एक करोड़ रपए एक्स- ग्रेशिया के तौर पर जबकि एक करोड़ रुपए एच. डी. एफ. सी. (H.D.F. C.) द्वारा बीमा राशि के तौर पर दिए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के लिए इस सपूत के महान योगदान के सम्मान में है।
इस दौरान सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि राज्य सरकार हथियारबंद सेनाओं, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की भलाई के लिए वचनबद्ध है जिसके अंतर्गत जसपाल सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि इस विनम्र प्रयास से जहाँ पीड़ित परिवार को मदद मिलेगी, वहीं उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Read: CM Bhagwant Maan-Punjab Government-Punjab News-Latest News Punjab-Top News Punjab-Khabrimedia-Top News Delhi-Ncr