अगर आपकी अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ है और आप किसी अंग्रेजी न्यूज़ चैनल में काम करते हैं तो आपके लिए मौका अच्छा है। ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे टीवी’ (India Today TV) की टिकर टीम में वैकेंसी है।
पदों की संख्या दो है। ये नियुक्तियां नोएडा के लिए होनी हैं और इन पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। इस पद पर काम करने के इच्छुक युवाओं के पास एक से दो साल का अनुभव होना चाहिए। उन्हें न्यूज की अच्छी समझ होनी चाहिए और अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए।
इच्छुक आवेदक [email protected] पर अपना अपडेटेड रिज्युमे भेज सकते हैं।
