Punjab News

Punjab News: माइनिंग मामले में AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को 11 दिन की न्यायिक हिरासत

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब के पटियाला जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक Harmeet Singh Pathanmajra को माइनिंग मामले में सोमवार को एक बार फिर पटियाला जिला अदालत में पेश किया गया।

चार दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने विधायक को कोर्ट में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने हरमीत सिंह पठानमाजरा को 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, माइनिंग मामले को लेकर जांच जारी है और इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा रही थी। अब अदालत के आदेश के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

इस मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।