Punjab News

Punjab News: शराब नीति केस में बरी होने के बाद AAP का बयान, पन्नू बोले- न्याय ने बढ़ाया भरोसा

पंजाब
Spread the love

Punjab News: कथित शराब घोटाले के मामले में अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे बड़ी जीत बताया है। AAP पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि इस फैसले ने आम लोगों का न्यायपालिका पर भरोसा मजबूत किया है।

“यह सच्चाई और ईमानदार राजनीति की जीत”

बलतेज पन्नू ने कहा कि यह सिर्फ आम आदमी पार्टी या अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है, बल्कि सच्चाई, ईमानदारी और न्याय की ऐतिहासिक जीत है।

उन्होंने कहा कि अदालत ने अपने आदेश में साफ कर दिया कि मामले को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे। न कोई रिकवरी हुई, न कोई कैश मिला और न ही कोई ठोस दस्तावेज मिले।

राजनीतिक साजिश का आरोप

पन्नू ने आरोप लगाया कि जब विरोधी दल केजरीवाल की सरकार के काम का मुकाबला नहीं कर सके, तो उन्होंने एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की कहानी गढ़ी गई।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि घोटाला हुआ था, तो वह पैसा कहां है?

शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की चर्चा

पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित है। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी स्कूलों में सुधार की सराहना देश और विदेश में हुई है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह के सुधार अब पंजाब में भी दिख रहे हैं, जहां नए क्लीनिक और स्कूलों में बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

न्यायपालिका और संविधान का आभार

बलतेज पन्नू ने अदालत का धन्यवाद किया और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से अदालतों पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि यह फैसला आम आदमी पार्टी को और मजबूती देगा और देशभर में पार्टी की जड़ें और गहरी होंगी।