Punjab

Punjab: मोहिंद्र भगत द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन के वेतन का योगदान करने वाले पैस्को के कर्मचारियों की सराहना

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पंजाब एक्स-सर्विसमेन कॉरपोरेशन (पैस्को) के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपए का योगदान दिया है। यह राशि उन्होंने स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन दान करके दी है।

ये भी पढ़ें: Punjab : बाढ़ राहत हेतु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आवंटित किया 33,000 लीटर पेट्रोल और 46,500 लीटर डीज़ल का भंडार

रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ने पैस्को कर्मचारियों के इस कदम की सराहना करते हुए कहाः “पूर्व सैनिक संकट की घड़ी में हमेशा डटे रहते हैं। यह योगदान उनकी सक्रिय सेवा के अलावा समाज की सेवा करने की उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं इस कठिन समय में हमारे पंजाबियों की मदद के लिए आगे आने पर पैस्को के सभी कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद करता हूँ।”

ये भी पढ़ें: Punjab: राज्यसभा सदस्य और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे योगदान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों को और मज़बूत करने में सहायक होते हैं। पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) ने रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंद्र भगत को इस योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।