Punjab में 5 नए पुलों की आवश्यकता, मंत्री बैंस ने केंद्रीय मंत्री खट्टर को भेजा पत्र
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मान सरकार राज्य की खुशहाली के लिए केंद्र सरकार से पूरी मदद ले रही है। इसी क्रम में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक खत लिखा है। इस खत में कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से BBMB बीबीएमबी की नदियों पर 5 नए पुलों (5 New Bridges) के निर्माण का मांग की है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: बुजुर्गों की सेहत की देखभाल मान सरकार का मुख्य लक्ष्य: Dr. Baljit Kaur

ये भी पढे़ंः Punjab: श्री फतेहगढ़ साहिब में आने वाले भक्तों को मिलेगी ये खास सुविधा, पढ़िए पूरी खबर…
कैबिनेट मंत्री ने क्या लिखा खत में
पंजाब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने इस खत में केंद्रीय मंत्री से लिखा है कि श्री आनंदपुर साहिब (Sri Anandpur Sahib) विधानसभा क्षेत्र के लोग सड़क नेटवर्क की कमी होने के कारण काफी समस्या का सामना करते हैं। खासकर लोगों को नंगल, कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे कमी की वजह से आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ये सभी इलाके भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
नए पुलों के निर्माण से होगा समग्र विकास
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा है कि इन इलाकों में नए पुलों के निर्माण से न केवल रोड नेटवर्क बेहतर होगा, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी हो सकेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस खत में कैबिनेट मंत्री बैंस ने केंद्रीय मंत्री से सरसा-नंगल पर पुल बनाने, अटारी के आस-पास के गांवों के लिए पुल, ब्रह्मपुर और दरौली में 60 साल पुराने पुलों के पुनर्निर्माण और गांव भाओवाल के लिए पक्का पुल बनाने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
