Punjab: मान सरकार खास योजना, अस्पतालों में मरीज को डॉक्टर को दिखाने–गाड़ी तक छोड़ने में मिलेगी मदद
Punjab News: पंजाब के सरकारी अस्पालों से जुड़ी बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब (Punjab ) के सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) में अब कॉर्पोरेट स्टाइल वर्किंग (Corporate Style Working) होगी। जिसमें मरीजों की पर्ची काटने और फॉर्म भरने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और गाड़ी तक छोड़ने में सहायता मिलेगी। इसके लिए भगवंत सिंह मान सरकार सुविधा केंद्र यानी फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब की महिलाओं के लिए खुश कर देने वाली खबर, मान सरकार के इस कदम से बढ़ेगी आमदनी

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) का दावा है कि यह सुविधा केंद्र प्राइवेट अस्पतालों में दी जाने वाली सेवाओं को टक्कर देंगे। 4 जिलों में इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो गया है। अगले 6 महीने में 23 जिलों के सिविल अस्पतालों में यह सेंटर खोले जाएंगे। एक सेंटर पर 46 लाख से 76 लाख तक का खर्च आएगा। इसका जिम्मा प्राइवेट एजेंसी को दिया गया है। हालांकि नोडल एजेंसी के तौर पर सेहत विभाग काम करेगा।
जानिए अभी क्या है अस्पतालों की व्यवस्था
पंजाब में अभी सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) में पर्ची काटने के लिए एक या 2 ही काउंटर बने हैं। जिसमें ओपीडी और इंडोर से लेकर हर तरह की सेवाओं के लिए स्लिप बनती है। ऐसे में इन काउंटरों पर हमेशा लंबी भीड़ रहती है। मरीजों को मात्र डॉक्टर को दिखाने के लिए ही पर्ची कटवाने में ही बहुत ज्यादा समय लग जाता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए क्या है मान सरकार की योजना
इस योजना में हर सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में अलग से सुविधा केंद्र में रिसेप्शन काउंटर तैयार किए जाएंगे। इनमें ओपीडी स्लिप से लेकर बर्थ–डेथ रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान समेत सरकारी स्कीमों, ऑपरेशन, मेडिकल जैसी सेवाओं के लिए अलग–अलग काउंटर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों के लिए रेस्ट रूम और वॉशरूम समेत दूसरी बेसिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा कुछ वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, जो आवश्यकता के हिसाब से मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और फिर गाड़ी तक छोड़ने में भी सहायता करेंगे।
मरीजों की बीमारियों का रखा जाएगा रिकॉर्ड
भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) की इस योजना में मरीजों की बीमारियों का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। जिससे सरकार को जानकारी हो सकेगी कि किस जिले में किस एरिया से किस बीमारी के कितने मरीज आ रहे हैं। ऐसे में उनके इलाज के लिए उसी तरह के बंदोबस्त किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: कुंदन गोगिया बने नगर निगम पटियाला के मेयर, हरिंदर कोहली और जगदीप सिंह राय चुने गए डिप्टी मेयर
पंजाब में चल रहे हैं 842 से अधिक आम आदमी क्लीनिक
आपको बता दें कि पंजाब के लोगों को घरों के पास ही इलाज मुहैया करवाने के लिए मान सरकार की ओर से 842 के करीब आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं। इनमें ग्रामीण एरिया में 530 और शहरी क्षेत्रों में 312 क्लीनिक हैं। 2 करोड़ से अधिक लोग अब तक इनमें अपना इलाज करवा चुके हैं।
