Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला,90 दिनों में लगेंगे नए ट्रांसफार्मर, पावर कट से मिलेगा छुटकारा
Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि इस गर्मी में लोगों को लाइट की वजह से परेशानी न हो इसके लिए मान सरकार (Mann Sarkar) पूरा प्रयास कर रही है। गर्मी आने से पहले ही सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने बिजली विभाग को आवश्यक सुधार के निर्देश दे दिए हैं। लुधियाना समेत पूरे पंजाब के वासियों को आने वाले गर्मी के सीजन में बड़ी राहत मिलेगी। इसको लेकर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा (MP Sanjeev Arora) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की कि काफी समय से चली आ रही बिजली सप्लाई (Power Supply) समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से एक बड़े विकास के तहत अगले 90 दिनों के भीतर लुधियाना शहर के विभिन्न हिस्सों में नए बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
ये भी पढे़ंः Punjab: विधवा और बेसहारा महिलाएं के लिए गुड न्यूज, मान सरकार ने पेंशन के लिए जारी किए 1042.63 करोड़ रुपये

यह कदम पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) द्वारा उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए किए गए एक व्यापक अध्ययन के बाद उठाया गया है जहां नए ट्रांसफार्मर की जरूरत है। आपको बता दें कि बीते दो सालों में जल्दी जल्दी खराब हो रहे ट्रांसफार्मरों को भी बदलकर नए एवं कुशल ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस कदम से गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और पावरकट जैसी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: विधायक कुलवंत सिंह के घर के शुभ मुहुर्त में शामिल होने के लिए पत्नी समेत मोहाली पहुंचे CM Mann
राज्यसभा सदस्य एम. पी.अरोड़ा ने आगे बताया कि निर्विघ्न बिजली सप्तालाई सुनिश्चित करने के लिए हरदिन औसतन 2 से 3 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, लुधियाना में बिजली वितरण क्षमता को और बढ़ाने के लिए करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से एक नया शेरपुर ग्रिड भी जल्द ही चालू किया जाएगा। एक दूसरे महत्वपूर्ण घोषणा में उन्होंने बताया कि बिजली वितरण को सुव्यवस्थित करने और मौजूदा बुनियादी ढांचे पर भार कम करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 37 नए पॉवर फीडर लाए जाएंगे। सभी फीडर 2 से 2.5 किमी तक फैला होगा। इस कदम से गर्मी के मौसम में बिजली कटौती में कमी आने की उम्मीद है। राज्यसभा सांसद एम.पी. अरोड़ा ने जनता को यह भी आश्वासन दिया कि विभिन्न ट्रांसफार्मरों पर ढीले तारों और जंपरों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

