Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, सत्र और गैर-सत्र दिनों में छात्र करेंगे विधानसभा भ्रमण

पंजाब
Spread the love

Punjab: विधानसभा भ्रमण से विद्यार्थियों को मिल रही नई सीख: कुलतार सिंह संधवां

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब के बच्चों के भविष्य को लेकर काफी सजग हैं। राज्य के बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा मिल सके इसके लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। पंजाब की मान सरकार (Mann Sarkar) इसी क्रम में स्कूली बच्चों को विधानसभा का दौरा कराती है। जिससे विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। इसी को लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Speaker Kultar Singh Sandhwan) ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सत्र और गैर-सत्र दिनों के दौरान विद्यार्थियों के लिए पंजाब विधानसभा के दौरे की उचित व्यवस्था की जाए।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार के मंत्रियों ने निर्वासित प्रवासियों से की मुलाकात, मदद का दिया आश्वासन

Pic Social Media

स्पीकर संधवां (Speaker Sandhwan) ने बताया कि उनकी कोशिशों का सकारात्मक परिणाम तब देखने को मिला, जब साल 2022 के सत्र के दौरान 155 विद्यार्थियों ने विधानसभा की वास्तविक कार्यवाही देखी और 900 विद्यार्थियों ने गैर-सत्र दिनों में दौरा किया। इसके बाद साल 2023 में सत्र के दौरान 990 विद्यार्थियों और गैर-सत्र दिनों में 1157 विद्यार्थियों ने विधानसभा का दौरा किया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि साल 2024 के सत्र के दौरान 998 विद्यार्थियों ने पंजाब विधानसभा का दौरा किया, वहीं गैर-सत्र दिनों में 2320 विद्यार्थियों ने विधानसभा परिसर (Assembly Complex) का भ्रमण करने पहुंचे। स्पीकर संधवां ने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी की और कहा कि पंजाब विधानसभा सचिवालय में विद्यार्थियों के साथ संवाद करना उनके लिए बहुत खुशी हुई।

ये भी पढ़ेंः Punjab: अमेरिकी सेना के विमान पर जंजीरों में बंधे भारतीयों को ‘देश निकाला’ देकर ट्रंप ने मोदी को ‘तोहफा’ दिया

स्पीकर संधवां ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) की संवैधानिक कार्यवाही को देखने के बाद विद्यार्थियों में राजनीति के क्षेत्र में भी रुचि बढ़ती है, जो कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही लाभदायक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौरा उनके भविष्य के जीवन में बहुत उपयोगी साबित होगा। विद्यार्थियों ने पंजाब विधानसभा भवन की अद्भुत डिजाइन और वास्तुकला को देखकर आश्चर्य और खुशी व्यक्त की।