Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी वर्करों को मिलेगा स्मार्टफोन, भत्ता होगा दोगुना

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब में बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा नया अध्याय, आंगनवाड़ी सेंटर होंगे हाईटेक

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने आंगनवाड़ी वर्करों (Anganwadi Workers) के लिए बड़ा फैसला ले लिया है। आपको बता दें कि सर्व आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक पंजाब अध्यक्ष बरिन्दरजीत कौर छीना के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) के साथ पंजाब भवन, चंडीगढ़ में हुई।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए मान सरकार की नई पहल, हर जिले में नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर

इस बैठक में 18 मांगो पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मानभत्ता दोगुना करने की मांग की गई, जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि इस विषय में फाइल वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) को सौंप दी गई है, बहुत ही जल्द इसको लेकर अच्छी खबर सामने आएगी। साथ ही, नई शिक्षा नीति के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-प्राइमरी शिक्षक का दर्जा देने की मांग की गई। इसका जवाब देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इसके लिए ही मान सरकार आंगनवाड़ी वर्करों को ई.सी.सी. की ट्रेनिंग दिला रही है।

3 से 6 साल के बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों (Anganwadi Centres) में वापस भेजने के विषय में उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिक्षा विभाग से चर्चा चल रही है। बैठक में वर्करों और हेल्परों की सेवानिवृत्ति के दौरान मिलने वाली बहुत कम ग्रेच्युटी राशि का मुद्दा भी उठाया गया, जिसे बढ़ाने का आश्वासन मान सरकार के मंत्री ने दिया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार आंगनवाड़ी केन्द्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है और 350 नये केन्द्रों को उन्नत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab पुलिस ने गांव वल्टोहा के सरपंच पर फायरिंग के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मिलेगा स्मार्टफोन -भत्ता भी होगा दोगुना

पोषण ट्रैकर ऐप पर काम करने के लिए वर्करों को स्मार्ट फोन (Smartphone) उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिसके जवाब में मंत्री ने बताया कि बहुत जल्द ही आंगनवाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे और मोबाइल भत्ता भी दोगुना कर दिया जाएगा। इस मौके पर मधु कुमारी, गुरप्रीत कौर बठिंडा, कवलजीत कौर गुरदासपुर, राजी श्रीवास्तव, विमी भुल्लर, शीना अग्रवाल, सुमन दीप कौर भी मौजूद थीं।