Punjab: CM भगवंत मान का संकल्प, नशे के खात्मे तक नहीं रुकेगी कार्रवाई
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई में इन दिनों पंजाब में नशा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मान सरकार के इस अभियान में हर दिन नशा में शामलि लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जा रही है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध (Yuddh Nashe Ke Viruddh) अभियान के तहत अब तक राज्य भर में पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 516 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 85 एफआईआर दर्ज कर 130 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मात्र आठ दिनों में गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 1050 हो गई है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का नशा मुक्त पंजाब की ओर कदम, अमृतसर में चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

पंजाब पुलिस (Punjab Police) की टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 3.04 किलोग्राम हेरोइन, 9.3 किलोग्राम अफीम, 6673 नशीली गोलियां/टीके और 5.39 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की। यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर पंजाब के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई।
सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों को दिए निर्देश
आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिडेंटों को अगले तीन महीनों के भीतर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का आदेश दिया है। पंजाब की मान सरकार ने नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि कि 107 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1700 से ज्यादा पुलिस कर्मियों वाली 250 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 602 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी हुई।
ये भी पढ़ेंः Punjab: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मान सरकार की सौगात, प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर किया रवाना
पंजाब पुलिस ने बनाई व्यापक रणनीति
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति बनाई है और पंजाब से नशे की समस्या के पूर्ण उन्मूलन तक इस तरह के ऑपरेशन जारी रहेंगे। स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति प्रवर्तन, पुनर्वास, और रोकथाम (ईडीपी) लागू की है। इस रणनीति के पुनर्वास हिस्से के तहत पंजाब पुलिस ने 4 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज के लिए प्रेरित किया, तो वहीं रोकथाम हिस्से के तहत आज राज्य भर में 151 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आपको बता दें कि पंजाब पुलिस की टीमों ने बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर सहित छह जिलों में 672 दवा दुकानों की जांच की है। जिससे इन दुकानों पर नशीली गोलियां या कोई अन्य मादक दवाएं न बेची जाएं और दवाओं की बिक्री से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन करना सुनिश्चित किया जा सके।
