Zee Media के सुबोध सिंह को मिला बेस्ट आउटपुट हेड का खिताब
Zee Media: Tv News इंडस्ट्री के तेज तर्रार और वरिष्ठ पत्रकार, ज़ी मीडिया(Zee Media) के आउटपुट एडिटर सुबोध सिंह को Media Excellence Award 2025 से नवाजा गया है। सुबोध सिंह को मीडिया न्यूज इंडस्ट्री का बेस्ट आउटपुट हेड का खिताब दिया गया है। ये अवॉर्ड मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से दिया गया है। आपको बता दें सुबोध सिंह ज़ी मीडिया से पहले सहारा, आजतक(AajTak), टाइम्स नाउ नवभारत में लंबी पारी खेल चुके हैं। देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सुबोध सिंह को मीडिया में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है।

सुबोध सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में ‘जी न्यूज’ से ही की थी। इसके बाद वह यहां से अलविदा बोलकर ‘सहारा’ से जुड़ गए और उसकी लॉन्चिंग टीम में शामिल रहे। इसके बाद यहां से वह ‘आजतक’ चले गए और करीब 17 साल तक वहां अपनी जिम्मेदारी निभाई। बाद में वर्ष 2019 में ‘आजतक’ से अलग होकर वह दोबारा ‘जी न्यूज’ आ गए और करीब दो साल तक यहां कार्यरत रहे। फिर वह टाइम्स समूह में चले गए और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे और एक साल बाद फिर ‘जी न्यूज’ आ गए। ‘जी न्यूज’ के साथ उनकी यह तीसरी पारी है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सुबोध सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
ख़बरी मीडिया की तरफ से सुबोध सिंह को अवॉर्ड के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।