Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, आपात स्थिति के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब
Spread the love

Punjab: तनाव के माहौल में पंजाब सरकार की सख्ती, छुट्टी पर गए अफसरों को बुलाया वापस

Punjab News: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) लोगों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रही है। पंजाब के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Government) ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए 0172-2741803 0172-2749901 लोग इन नंबरों के जरिए से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकता है। वहीं प्रशासन की लोगों से खास अपील है कि अफवाहों से बचे और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Punjab
Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब के राज्यपाल ने CM भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पी.पी.एस.सी. चेयरमैन को शपथ दिलाई

आपको बता दें कि इसके साथ ही मान सरकार (Mann Government) ने पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने राज्य भर में अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस अधिकारियों (Police Officers) की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। भगवंत मान सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी अगले आदेशों तक छुट्टी नहीं करेगा और न ही कोई अधिकारी अपनी पोस्टिंग की जगह से बाहर जाएगा। मान सरकार ने ये भी आदेश दिए हैं कि, अगर कोई अधिकारी निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढे़ंः Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मुकद्दमें में भगोड़े मीटर रीडर को किया गिरफ्तार

वहीं आपको बता दें कि, फिरोजपुर के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा छुट्टी पर चल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने के आदेश जारी किए गए हैं और उनसे कहा गया है कि उनकी छुट्टियां रद्द की जा रही हैं।