Punjab

Punjab: मान सरकार ने स्कूलों के समय में किया बड़ा बदलाव, जानिए अब क्या होगी नई टाइमिंग

पंजाब
Spread the love

Punjab: सरकारी स्कूलों का समय में हुआ बदलाव, जानें नई टाइमिंग और पीरियड शेड्यूल

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव नए महीने के पहली तारीख यानी 1 मार्च से लागू होगा। पंजाब शिक्षा विभाग (Punjab Education Department) के पत्र के मुताबिक सभी सरकारी स्कूल सुबह 8.30 बजे खुलेंगे। बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के निर्देश के बाद स्कूलों के टाइमिंग (Timing) में यह बदलाव किया गया है।
ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब के लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज, अमृतसर में खुलेगा रोग रोकथाम केंद्र

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए नए टाइम टेबल के मुताबिक मॉर्निंग असेंबली (Morning Assembly) सुबह 8.30 बजे होगी। स्कूल में पहला पीरियड 8.55 से 9.35 , दूसरा 9.35 से 10.15, तीसरा 10.15 से 10.55, चौथा 10.55 से 11.35 पांचवां पीरियड 11.35 से 12.15 तक होगा। इसके बाद आधी छुट्टी होगी, जिसमें बच्चे अपना खाना-पीना कर सकते है, जो 12.15 से 12.50 तक चलेगी। बता दें कि 6 वां पीरियड 12.50 से 1.30 तक, 7वां पीरियड 1.30 से 2.10 तक, 8वां पीरियड 2.10 से 2.50 तक चलेगा। यानि की 2.50 पर छुट्टी हो जाएगी।

ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, AAP वालंटियर को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए मार्केट कमेटियों के चेयरमैन

वहीं बात करें मौसम की तो भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 फरवरी तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है। साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने 28 फरवरी तक के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 1 मार्च को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और कपूरथला के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। बाकी जिलों में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है।