Punjab

Punjab: ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दे रही है मान सरकार, देश-दुनिया के पर्यटक हो रहे हैं आकर्षित

पंजाब
Spread the love

Punjab: पर्यटन को बढ़ाने देने के लिए मान सरकार का फार्म स्टे पर फोकस, रंगला पंजाब की ओर बढ़ रहा पंजाब

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार राज्य को फिर से वही पुरानी पहचान दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। रंगला पंजाब बनाने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) लगे हुए हैं। इसी क्रम में मान सरकार पंजाब में पर्यटन को तो बढ़ावा दे ही रही है, साथ ही ग्रामीण पर्यटन को लेकर भी पंजाब सरकार (Punjab Government) ने खास प्लान बनाया है। ग्रामीण पर्यटन (Village Tourism) की वजह से पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र के तेजी से विकास हो रहा है। साथ ही अर्थव्यवस्था भी बेहतर हो रही है। इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजना चला रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: गरीब छात्रों की आर्थिक सहायता के लिए मान सरकार दे रही है पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप

Pic Social Media

राज्य में फार्मस्टे पर फोकस

आपको बता दें कि दुनिया भर में फार्म स्टे (Farm Stay) का कल्चर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बड़े-बड़े शहरों में रहने वाले लोग छुट्टियां मनाने के लिए कुछ दिन गांवों में जाकर शांति का जीवन बिताना चाहते हैं। ऐसे लोगों की पहली पसंद पंजाब ही होता है। इसको देखते हुए पंजाब में फार्म टूरिज्म नीतिलाकर सरकार फार्मस्टे को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
भगवंत मान सरकार का रंगला पंजाब बनाने के लिए ऐसे कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे पंजाब के ग्रामीण पर्यटनको बढ़ावा मिल सके। पंजाब में टूरिज्म कीआपार संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ग्रामीण, फार्म औरएग्रो टूरिज्म परफोकस कर रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सामने आने लगे परिणाम

मान सरकार के प्रयासों का परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं। आपको बता दें कि इस साल सितंबर में फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) का हंसाली गांव सर्वश्रेष्ठगांव बना। सीएम भगवंत सिंह मान का कहना है कि खेती को पर्यटनसे जोड़ने के कारण न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि राज्यके किसानों कीआर्थिक स्थिति मेंभी सुधार होगा।

ये भी पढ़ेंः Amritsar में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को दी जाएगी कठोर सजा: CM Mann

फिल्म सिटी की स्थापना

देश और दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने और राज्य के विकास के लिए मान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में फिल्मसिटी की स्थापना करने की भी योजना बनाई गई है। पंजाब में पर्यटन के लिए कई चीजें हैं। जैसे गांव, पवित्र स्थल, पर्यटनस्थल, जल निकायोंऔर शहीदों के गांवों के गांव। इन्हें राज्य सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।

पंजाब की खेती और धार्मिकस्थलों को पर्यटनसे जोड़ने के साथ ही मनोरंजन के क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके लिए फिल्म सिटी की स्थापना करने पर विचार हो रहा है। स्वयं हास्यकलाकार रह चुके मुख्यमंत्री भगवंत सिंहमान यह बात अच्छे से जानते हैं की यदि पंजाब में फिल्म सिटीकी स्थापना होती है तो इससे पर्यटन कोतो बढ़ावा मिलेगाही साथ ही राज्य कीअर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि आज भी कई देशों कीअर्थव्यवस्था केवल पर्यटन पर ही टिकी हुई है। पंजाब में पर्यटनस्थलों की कमी नहीं है, इसलिए इनके विकास पर फोकस किया जा रहा है। राज्य सरकार पर्यटन को नई दिशा देने के लिए काम कर रही है।