Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह से मिलकर उनकी माता (स्वर्गीय दलजीत कौर) के निधन पर शोक व्यक्त किया।
ये भी पढ़ेः Punjab: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मान सरकार की सौगात, प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर किया रवाना
डॉ. बलबीर सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि यह परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है, क्योंकि बुजुर्ग वृक्ष की ठंडी छाया के समान होते हैं, जो पूरे परिवार को एक माला में पिरोकर रखते हैं और हर सुख-दुख की घड़ी में मार्गदर्शन करते हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शोक संतप्त परिवार और रिश्तेदारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब में नशे पर वार, मान सरकार के मंत्री नशा छुड़ाओ केंद्रों का कर रहे हैं लगातार निरीक्षण
शोक व्यक्त करने वालों में पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, हलका घनौर के विधायक गुरलाल घनौर, डॉ. चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में शहरवासी, रिश्तेदार, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

