Punjab

Punjab में 378 कच्चे कर्मचारियों की नौकरी हुई पक्की, वन विभाग को मिली नई ऊर्जा

पंजाब राजनीति
Spread the love

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने दी जानकारी

Punjab News: पंजाब सरकार ने वन विभाग (Forest Department) के 378 दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने का ऐलान किया है। यह फैसला लंबे समय से कम वेतन और अस्थायी परिस्थितियों में काम कर रहे कर्मचारियों (Employees) के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आया है। इस निर्णय के बाद वन विभाग में काम (Work) करने वाले इन कर्मियों को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक (Minister Lal Chand Kataruchak) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछली कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसके तहत विभाग के 378 कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया गया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। ये वही कर्मचारी हैं जो वर्षों से कड़ी मेहनत के बावजूद स्थायित्व से वंचित थे।’

ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब आबकारी विभाग ने बठिंडा में 80 हजार  लीटर इथेनॉल जब्त किया: हरपाल सिंह चीमा

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

मंत्री लाल चंद कटारूचक (Minister Lal Chand Kataruchak) ने इस अवसर पर पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण ये कर्मी इतने वर्षों तक नियमित नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निरंतर प्रयासों से अब जाकर यह फैसला संभव हो पाया है।

जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र

मंत्री कटारूचक ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) स्वयं इन सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह प्रक्रिया आम आदमी पार्टी सरकार के पारदर्शी और जनहितैषी दृष्टिकोण का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में अब तक पंजाब सरकार 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है।

ये भी पढ़ेंः Punjab में AAP का सबसे बड़ा फेरबदल, 5 विधायक बने स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, देखिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

अन्य अस्थायी कर्मियों को भी मिलेगी प्रेरणा

वन मंत्री लाल चंद (Minister Lal Chand) ने विश्वास जताया कि इस फैसले से वन विभाग में नई ऊर्जा का संचार होगा और अब ये कर्मचारी और अधिक उत्साह से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से अन्य विभागों के अस्थायी कर्मचारियों में भी उम्मीद की किरण जगेगी और उन्हें विश्वास होगा कि सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में भी प्रयासरत है।