Punjab-Haryana Water Dispute

Punjab-Haryana Water Dispute: CM भगवंत मान बोले- किसी भी कीमत पर हरियाणा को पानी नहीं देंगे!

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab के सीएम मान नंगल डैम पहुंचे और कहा कि पंजाब किसी भी कीमत पर हरियाणा को पानी नहीं देगें।

Punjab News: पंजाब और हरियाणा के बीच पानी (Water) को लेकर चल रहा विवाद और गहरा गया है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) नंगल डैम पहुंचे और कहा कि पंजाब (Punjab) किसी भी कीमत पर हरियाणा को पानी नहीं देगें। उन्होंने कहा कि पंजाब कानूनी रूप से पूरी तरह सही है और राज्य के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…

हमारे पास केवल अपने लिए पानी: सीएम मान

नंगल डैम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मान (CM Mann) ने कहा, ‘देश किन परिस्थितियों से गुजर रहा है, सभी जानते हैं, लेकिन कुछ लोग संकट में भी अवसर तलाश रहे हैं। पंजाब के पास केवल अपने उपयोग के लिए ही पानी है। जब हमारे पास अतिरिक्त पानी नहीं है, तो नहर क्यों बनने दें?’ उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। सीएम भगवंत ने कहा, ‘बीबीएमबी में पंजाब की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है, फिर भी यह हमारे खिलाफ काम कर रहा है। बीबीएमबी ने इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाकर गलत कदम उठाया।’

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के राज्यपाल ने CM भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पी.पी.एस.सी. चेयरमैन को शपथ दिलाई

पंजाब सरकार का बीबीएमबी को पत्र

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने बीबीएमबी के निदेशक (सुरक्षा) को पत्र लिखकर कहा कि जब तक 2 मई को केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक की कार्यवाही जल संसाधन विभाग को नहीं सौंपी जाती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाए। पंजाब के सिंचाई मंत्री बरिंदर कुमार ने बीबीएमबी चेयरमैन पर केंद्र और हरियाणा सरकार की कठपुतली बनकर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘हम बांध से पानी नहीं जाने देंगे।’

विशेष विधानसभा सत्र में 6 प्रस्ताव पारित

पंजाब विधानसभा के हाल ही में आयोजित विशेष सत्र में जल विवाद (Water Dispute) पर करीब 5 घंटे चर्चा हुई। सभी दलों ने हरियाणा को पानी देने का विरोध किया। सीएम मान ने कहा, ‘फिलहाल हम 200 क्यूसेक पानी दे रहे हैं, लेकिन भविष्य में यह नहीं मिलेगा।’ सत्र में 6 प्रस्ताव पारित किए गए, जो पंजाब के जल हितों की रक्षा पर केंद्रित थे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान ने पटियाला में हुए सड़क हादसे में स्कूली विद्यार्थियों की मौत पर दुख व्यक्त किया

सीएम मान का सख्त रुख

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा, ‘हरियाणा को पानी के मुद्दे पर 6 पत्र लिखे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बीबीएमबी की कॉलोनियां और संसाधन पंजाब के हैं, फिर भी यह हमारे खिलाफ खड़ा है। हम कानूनी और नैतिक रूप से सही हैं। पंजाब अपने हक के लिए लड़ेगा और किसी भी कीमत पर पानी नहीं छोड़ेगा।’