Punjab

Punjab सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के डॉक्टरों को मिलेगा विशेष सम्मान

पंजाब राजनीति
Spread the love

पहली सूची में प्रदेश भर के 60 चिकित्सकों को किया गया शामिल

Punjab News: पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने की नई नीति की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि इस नीति के तहत हर साल 60 डॉक्टरों (Doctors) को सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य चिकित्सकीय पेशेवरों का मनोबल बढ़ाना और उनकी मानवतावादी सेवा के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करना है। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

चार श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

इस नीति के तहत पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए जाएंगे- राज्य स्तरीय सर्वोत्तम डॉक्टर पुरस्कार, जिला स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार, नवाचार या सार्वजनिक स्वास्थ्य नेतृत्व के लिए विशेष मान्यता, और निजी क्षेत्र में सार्वजनिक सेवा के लिए विशेष मान्यता। प्रत्येक पुरस्कार के साथ मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं के नाम राज्य स्वास्थ्य सम्मान बोर्ड पर स्थायी रूप से अंकित किए जाएंगे, जिसे सरकारी अस्पतालों में डिजिटल रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

डॉक्टर सार्वजनिक स्वास्थ्य के रक्षक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि डॉक्टर पंजाब के सार्वजनिक स्वास्थ्य के रक्षक हैं। कोविड-19 महामारी से लेकर बाढ़ जैसे संकटों में उन्होंने निस्वार्थ सेवा दी है। यह नीति चिकित्सकों की मेहनत और समर्पण को मान्यता देने का एक प्रयास है, जो उन्हें और अधिक निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगी। वर्तमान में, लगभग 6 हजार डॉक्टर आम आदमी क्लीनिकों, ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-प्रभागीय और जिला अस्पतालों, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के हर कोने में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोहों के लिए लोगो जारी किया

934 नए चिकित्सकों की भर्ती

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 2022 से अब तक 934 नए चिकित्सकों की भर्ती की है। यह संख्या राज्य में तैनात 3,831 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की मौजूदा संख्या का लगभग 25 प्रतिशत है। ये डॉक्टर ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-प्रभागीय और जिला अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है, और अगले एक से दो महीनों में और चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल होंगे।