Punjab

Punjab सरकार ने की 14 कल्याण बोर्डों में नई नियुक्तियां, देखिए पूरी लिस्ट…

पंजाब राजनीति
Spread the love

पंकज शारदा बने ब्राह्मण बोर्ड के चेयरमैन, स्वर्ण सलारिया को राजपूत बोर्ड की जिम्मेदारी

Punjab News: पंजाब सरकार ने सामाजिक और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बोर्डों और निगमों में 70 नई नियुक्तियां की हैं। इस महत्वपूर्ण कदम के तहत, पंकज शारदा को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का चेयरपर्सन और स्वर्ण सलारिया को राजपूत कल्याण बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए सभी नवनियुक्त व्यक्तियों से अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाने की अपील की है।

प्रमुख बोर्डों में चेयरपर्सन की नियुक्तियां

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने विभिन्न समुदायों के कल्याण के लिए गठित बोर्डों में नए चेयरपर्सन नियुक्त किए हैं। पंकज शारदा को ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड, विनय यादव को दलित विकास बोर्ड, स्वर्ण सलारिया को राजपूत कल्याण बोर्ड, राम कुमार को सैनी वेलफेयर बोर्ड, बारी सलमानी को पंजाब स्टेट मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड और राजू कनौजिया को कनौजिया वेलफेयर बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। इसके अलावा, डेनियल मसीह को मसीह वेलफेयर बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: ट्री प्रोटेक्शन एक्ट-2025 का ड्राफ्ट तैयार, मान सरकार की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल

अन्य बोर्डों में नई जिम्मेदारियां

सरकार ने सामाजिक समावेशन को और मजबूत करने के लिए अन्य बोर्डों में भी नियुक्तियां की हैं। बरखराम को विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड, बाल कृष्ण फौजी को प्रजापति समाज वेलफेयर बोर्ड, अश्वनी अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, रिटायर्ड ब्रिगेडियर राज कुमार को गुज्जर वेलफेयर बोर्ड और केशव वर्मा को स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां विभिन्न समुदायों के विकास और उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

सीएम मान ने कहा- निष्ठा से निभाएं जिम्मेदारी

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सभी नवनियुक्त चेयरपर्सन और सदस्यों का ‘रंगला पंजाब’ टीम में स्वागत करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां पंजाब के विकास और समृद्धि में योगदान देंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अपनी जिम्मेदारियों को मेहनत और तनदेही से निभाएंगे, ताकि राज्य की प्रगति और समुदायों की खुशहाली सुनिश्चित हो सके।

सामाजिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम

यह नई नियुक्तियां पंजाब सरकार (Punjab Government) की उस नीति का हिस्सा हैं, जिसके तहत विभिन्न समुदायों के लिए गठित बोर्डों के माध्यम से सामाजिक कल्याण और समावेशी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन नियुक्तियों से न केवल समुदाय-विशेष के विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि सरकार और जनता के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित होगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान को आतंकी पन्नू की गीदड़ भभकी, कहा- अगस्त को निशाने पर रहेंगे

देखिए आदेश की कॉपी