Punjab: श्रद्धा और आस्था के साथ मां नैना देवी के दरबार पहुंचे CM भगवंत मान
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित शक्तिपीठ मां नैना देवी (Maa Naina Devi) के दरबार पहुंचे। इस पावन अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) भी मौजूद रहीं। सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी ने विधिवत हवन यज्ञ में भाग लिया और मां नैना देवी की पूजा-अर्चना की।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, पंचायती जमीनों पर लगेंगे फलदार वृक्ष, बागवानी को मिलेगा नया आयाम

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
राज्य की समृद्धि और शांति के लिए की अरदास
आपको बता दें कि नवरात्रों (Navratri) के शुभ अवसर पर सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पंजाब की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीएम मान की डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) लुधियाना के एक मंदिर में हवन यज्ञ में शामिल हो चुकी हैं, जहां उन्होंने नवरात्रों की पूजा विधि में भाग लिया था।

सुरक्षा का रखा गया पूरा ध्यान
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि आम श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी तरह की परेशानी न हो और पूजा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: लुधियाना पहुंचे CM मान, छात्रों को किया संबोधित, बोले-पढ़ाई करो, सरकार देगी नौकरी
सप्तमी पर मां कालरात्रि की उपासना
आज नवरात्रों (Navratri) की सप्तमी तिथि है, जिसमें मां दुर्गा के सातवें स्वरूप ‘कालरात्रि’ की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, मां कालरात्रि की उपासना से भय, शत्रु बाधा, दुर्घटना और रोगों का नाश होता है। इस शुभ दिन पर सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और उनकी पत्नी द्वारा मां नैना देवी के दरबार में हाजिरी देना विशेष धार्मिक महत्व रखता है।
