Punjab

Punjab सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 22 PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब
Spread the love

Punjab की मान सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Administrative Reshuffle) किया है। मान सरकार ने 10 IAS और 22 PCS अधिकारियों का तबादला किया है, साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा है। खास बात यह है कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के मुख्य प्रधान सचिव के खाली पद को भरने के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब में उद्योग-व्यापार को बढ़ावा दे रही है CM Mann की सरकार

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम मान (CM Mann) के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत से मेडिकल एजूकेशन और रिसर्च विभाग का चार्ज वापस लेकर यह संकेत दिया गया है कि यह जिम्मेदारी फिलहाल उन्हें ही निभानी होगी। मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह 30 नवंबर को रिटायर हो गए थे तब से यह पद खाली पड़ा है।

अधिकारियों को नए विभागों का अतिरिक्त चार्ज

इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, विकास प्रताप, को उनके पुराने विभाग के साथ-साथ अब गवर्नेंस रिफॉर्म्स विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव, आलोक शेखर, को उनके वर्तमान विभागों के साथ-साथ सहकारिता विभाग का चार्ज भी सौंपा गया है, जो वीके सिंह के रिटायर होने के बाद से खाली था।

महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव

विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार सिन्हा को अपने विभाग की जिम्मेदारी के साथ-साथ बिजली और गैर-नवीनीकरण ऊर्जा के प्रमुख सचिव का पदभार भी सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, सीएमडी ट्रांसकॉम का चार्ज भी अब उनके पास रहेगा, जो पहले राहुल तिवारी के पास था।

स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल को अब स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मेडिकल एजूकेशन और रिसर्च विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग के सचिव, प्रियंक भारती, को वन और जंगली जीव विभाग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है

ये भी पढ़ेः Punjab: सांसद संत बलबीर सीचेवाल ने संसद में उठाया कैंसर पीड़ितों का मुद्दा, फ्री इलाज की मांग

अन्य महत्वपूर्ण तैनातियां

इसके अलावा, शीना अग्रवाल को संयुक्त आयुक्त विकास और कमिश्नर नरेगा का पदभार सौंपा गया है। संदीप कुमार को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं बनाया गया है। सागर सेतिया को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। रविंदर सिंह को श्रम विभाग का अतिरिक्त सचिव, हरजिंदर सिंह को एडीसी जनरल गुरदासपुर, दलजीत कौर को पंजाब इन्फोटेक का एएमडी, अनमोल सिंह धालीवाल को एडीसी अर्बन डेवलपमेंट मोहाली और अमरजीत को एडीसी रूरल और एडीसी जनरल लुधियाना में तैनात किया गया है।

कनु थिंद को उद्योग विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन और स्टेट एनवायरमेंट इंपेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी के सचिव का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

देखिए पूरी लिस्ट