5 हजार से अधिक शिक्षक बनेंगे प्रशिक्षित ‘करियर मेंटर’
Punjab News: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए IIT मद्रास प्रवर्तक के साथ साझेदारी में राज्य-स्तर का करियर गाइडेंस प्रोग्राम (Career Guidance Program) शुरू किया है। इस पहल के साथ पंजाब ऐसा कार्यक्रम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सीएम भगवंत मान की सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना छात्रों को आधुनिक करियर विकल्पों से जोड़ने और स्कूलों में करियर मार्गदर्शन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

5 हजार से अधिक शिक्षक बनेंगे प्रशिक्षित ‘करियर मेंटर’
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने कहा कि सीएम भगवंत मान के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत 5,000 से अधिक शिक्षकों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये शिक्षक आगे चलकर अपने-अपने स्कूलों में प्रशिक्षित ‘करियर मेंटर’ की भूमिका निभाएंगे और बच्चों को सही दिशा दिखाएंगे।
शिक्षकों को मिलेगा मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कार्यक्रम में शिक्षकों को बुनियादी करियर काउंसलिंग, कक्षा सत्रों के लिए आवश्यक कौशल और वन-टू-वन गाइडेंस के लिए मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षक टॉप 100 उच्च-डिमांड वाले करियर, ढांचागत मूल्यांकन उपकरण और राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उभर रहे करियर रुझानों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। IIT मद्रास प्रवर्तक निरंतर शैक्षणिक सहायता और डिजिटल संसाधन प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: 2026 तक पंजाब में लड़कियों का अनुपात बढ़ाने का लक्ष्य
शिक्षक बनेंगे करियर मार्गदर्शन का रीढ़ स्तंभ
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने कहा कि इस साझेदारी का लक्ष्य शिक्षकों को प्रभावशाली करियर सलाहकार के रूप में तैयार करना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक छात्रों की क्षमताओं की पहचान करने, नए युग के पेशों की खोज करवाने और साक्ष्य एवं योग्यता आधारित करियर मार्ग चुनने में सक्षम होंगे। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में यह पहल राज्य-स्तरीय करियर काउंसलिंग को स्कूलों तक पहुंचाने का पहला प्रयास है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को मिलेगा लाभ
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को लाभ होगा। इससे उन्हें उच्च-गुणवत्ता वाली करियर गाइडेंस तक आसान पहुंच मिलेगी, जो पहले केवल निजी काउंसलरों तक सीमित थी। अगले कुछ महीनों में हजारों शिक्षक नए कौशल, नए आत्मविश्वास और लाखों बच्चों के भविष्य को आकार देने की क्षमता हासिल करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब बाढ़ राहत के लिए AAP सांसद ने लोकसभा में उठाई ₹50,000 करोड़ पैकेज की मांग
IIT मद्रास प्रवर्तक की सहभागिता
IIT मद्रास प्रवर्तक के चीफ नॉलेज ऑफिसर श्रीकांत ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य स्पष्ट और सीधा है कि पंजाब में कोई भी बच्चा भ्रम या अधूरी जानकारी के आधार पर करियर का चयन न करे।’ इस पहल के माध्यम से सीएम भगवंत मान का सपना साकार हो रहा है कि पंजाब के हर छात्र को सही करियर मार्गदर्शन मिले।
