Punjab: जमाखोरी पर सख्त होगी कार्रवाई, सरहदी जिलों में मंत्री करेंगे निगरानी: CM मान
Punjab News: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) अलर्ट मोड़ पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) लगातार सुरक्षा अभियान और कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच आज सीएम भगवंत सिंह मान ने आज कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) बुलाई। इस बैठक में मान सरकार ने 15 अहम फैसल लिए जिनकी जानकारी मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सांझा की। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अलग-अलग विभागों में अलग-अलग फैसले लिए गए हैं और बड़े ऐलान किए। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया जाएगा। कैबिनेट बैठक में एंटी ड्रोन (Anti Drone) को खरीदने की मंजूरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बार्डर को एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस कर दिया जाएगा। पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन उड़ने से पहले ही तबाह कर दिया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Punjab: CM मान ने पुंछ सेक्टर के गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले में चार लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को आदेश जारी किए हैं कि वह दुकानों और बाजारों में जाएंगे। पंजाब में अनाज, तेल की कोई कमी नहीं है। लोगों को पैनिक होने से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि तनाव के माहौल में फरिश्ते स्कीम को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह सभी जिलों के डी.सीज से लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिश्ता स्कीम केवल सड़क तक ही नहीं, युद्ध में जख्मी, आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले दौरान घायलों का इलाज सरकार की ओर से बिल्कुल फ्री किया जाएगा।
पंजाब में राशन, पेट्रोल आदि किसी भी तरह की कमी नहीं-सीएम मान
सीएम ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सबकुछ ठीक ठाक है। उन्होंने बताया कि खेतों में कुछ मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि बार्डरों पर मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है जिससे तनाव वाली स्थिति में लोगों द्वारा जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। सरहदी जिलों में किसी भी तरीके की जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि अगर जमाखोरी व कालाबाजारी को लेकर किसी भी तरह शिकायत मिलती है तो उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में राशन, पेट्रोल आदि किसी भी तरह की कमी नहीं है।
इस दौरान उन्होंने अहम फैसला के बारे में बताते जानकारी दी कि चंडीगढ़ में पटाखों में पूर्ण पाबंदी रहेगी। किसी भी समागम में पटाखे नहीं चलाया जा सकेगा। धार्मिक समागम में भी पटाखे नहीं नहीं चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा यह आदेश 7 जुलाई तक लागू रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से 13 जिलों में जैमर लगाए जाएंगे। गोइंदवाल साहिब, पटियाला, बठिंडा, संगरूर, फरीदकोट, मुक्तसर आदि 13 जिलों में अपडेटेड जैमर लगेंगे।

ये भी पढे़ंः Punjab: CM मान ने पटियाला में हुए सड़क हादसे में स्कूली विद्यार्थियों की मौत पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने इस दौरान रंगला पंजाब का जिक्र किया और कहा कि अगर कोई व्यक्ति सहयोग करना चाहता है वह सामने आ कर सकता है। मक्की की फसल को एम.एस.पी. खरीदने की बात की है। नजायज माइनिंग पर नजर रखने के लिए आई.आई.टी. रोपड़ के साथ संपर्क में है। साल 2014 के तहत ओल्ड पेंशन स्कीम को लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि वह सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि पुलिस और बी.एस.एफ. के साथ मिलकर पंजाब पुलिस व दूसरी टीमें पूरा सहयोग कर रही हैं। बार्डर क्षेत्र में तहसीलदारों के साथ सारे कानूनगो लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह का भी बार्डर आर्मी का सहयोग चाहिए वह करेंगे। पल-पल की जानकारी उनके दफ्तर तक पहुंच रही हैं। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब अपने देश, धर्म और पानी की राख करेगा।
