Punjab News: पंजाब में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो अगला हफ्ता आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।
Punjab News: अगस्त महीने में यदि आप छुट्टी की योजना (Vacation Planning) बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने सरकारी छुट्टियों की घोषणा की है, जिसके साथ रविवार की नियमित छुट्टी मिलने से राज्य में लगातार 3 दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर (Government Offices) बंद रहेंगे। इस संबंध में पंजाब सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। पढ़िए पूरी खबर…

तीन दिन की लगातार छुट्टियां
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 15 अगस्त (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त (शनिवार) को जन्माष्टमी के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित की है। इन दो गजटेड छुट्टियों के बाद 17 अगस्त (रविवार) की साप्ताहिक छुट्टी के साथ पंजाब में तीन दिन का लंबा अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: मोहाली में बनेगा जल भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं: मुंडिया
सरकार ने जारी की अधिसूचना
पंजाब सरकार (Punjab Government) की ओर से 2025 की छुट्टियों की सूची में इन तारीखों को गजटेड छुट्टी के रूप में पहले ही शामिल किया गया था। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 और 16 अगस्त को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यह छुट्टियां कर्मचारियों और छात्रों के लिए उत्सव और आराम का समय लेकर आएंगी।

घूमने का सुनहरा अवसर
बता दें कि लगातार तीन दिन की छुट्टियों ने पंजाब के लोगों के लिए छोटी छुट्टियां मनाने और परिवार के साथ समय बिताने का शानदार मौका दिया है। चाहे आप अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की यात्रा करना चाहें या चंडीगढ़ की सैर, यह लंबा वीकेंड आपकी योजनाओं को हकीकत में बदलने का सही समय हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 4 नए मेडिकल कॉलेज बनाएंगे मेडिकल शिक्षा का हब
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने लोगों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को उत्साह के साथ मनाएं और इन छुट्टियों का उपयोग सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सवों को बढ़ावा देने में करें।
