Punjab Flood

Punjab Flood: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मान सरकार की अपील, जानिए कैसे दें राहत कोष में योगदान?

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab Flood: सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की है।

Punjab Flood: पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ (Great Flood) ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जलभराव के कारण कई परिवार विस्थापित हो गए हैं और सैकड़ों लोग राहत शिविरों (Relief Camps) में रहने को मजबूर हैं। इस संकट की घड़ी में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की है। सरकार ने लोगों से पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में उदारतापूर्वक दान देने की अपील की है। सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस पहल की जानकारी साझा करते हुए लोगों से प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने का आह्वान किया है।

इस तरह करें राहत कोष में दान

आप पंजाब (AAP Punjab) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट जारी कर बाढ़ राहत कोष में योगदान देने की अपील की है। पोस्ट में पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष का बैंक खाता विवरण साझा किया गया है, ताकि लोग आसानी से मदद भेज सकें।

नाम: पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष खाता

खाता संख्या: 001934001000589

खाता प्रकार: बचत

IFSC कोड: TPSC0000019

शाखा कोड: 0019

शाखा का नाम: पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड

शाखा कार्यालय: पंजाब सिविल सचिवालय, सेक्टर-1, चंडीगढ़

ये भी पढ़ेंः Punjab Flood: बाढ़ में फंसे लोगों के लिए मसीहा बनी AAP यूथ-महिला विंग, CM भगवंत मान ने की तारीफ

Pic Social Media

राहत और बचाव कार्य जारी

पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में उफान के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जैसे जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। इस आपदा ने खेतों, घरों और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचाया है। मान सरकार ने राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू किया है।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया (Minister Hardeep Singh Mundian) के मुताबिक, विभिन्न जिलों में 122 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 6,852 लोगों को आश्रय दिया गया है और 14,936 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पंजाब पुलिस और गैर-सरकारी संगठन नावों और हेलिकॉप्टरों के जरिए 24 घंटे राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: केंद्र सरकार राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे CM भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से की अपील

सरकार और नेताओं का योगदान

मान सरकार ने न केवल राहत कार्यों में तेजी दिखाई है, बल्कि स्वयं भी उदारता का परिचय दिया है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann), उनके मंत्रिमंडल और सभी आम आदमी पार्टी (AAP) विधायकों ने बाढ़ राहत कोष में अपनी एक महीने की तनख्वाह दान करने की घोषणा की है। यह कदम बाढ़ पीड़ितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।