Punjab: पंजाब में शिक्षा को मिला नया आयाम, जंडियाला में 7 स्कूलों का एक साथ हुआ उद्घाटन
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार हर दिन विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को पहली प्राथमिकता देते हैं। इसी कारण पंजाब (Punjab) में तेजी से शिक्षा व्यवस्था में सुधार दिखाई दे रही है। पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के क्रम में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ (Minister Harbhajan Singh ETO) ने जंडियाला (Jandiala) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 7 विभिन्न स्कूलों की इमारतों के उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इन सभी स्कूलों पर लाखों रुपए खर्च करके प्रदेश सरकार बच्चों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा क्रांति आते-आते 70 साल से ज्यादा का समय लग गया।
ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार की स्कूल मेंटरशिप योजना को मिल रहा बड़ा समर्थन, 100+ अफसरों ने किया आवेदन
मान सरकार के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने इस दौरान कहा कि सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को मिला है, इस दिशा में स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रायोगिक प्रयोगशालाएं, खेल मैदान और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से विद्यार्थियों को समय के अनुकूल शिक्षा प्रदान की जा रही है।
स्कूलों को दी जा रही हैं पूरी सुविधाएं
मंत्री हरभजन ने आगे कहा कि शिक्षा क्रांति (Education Revolution) अब केवल पंजाब के शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के गांवो के स्कूलों को भी बेहतर आधारभूत ढांचा प्रदान किया जा रहा है। स्कूलों में जरूरत के मुताबिक स्मार्ट क्लासरूम, इंटरनेट सुविधा, साफ-सुथरे शौचालय, बेहतर फर्नीचर और खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार की शिक्षा क्रांति रंग ला रही, सरकारी स्कूलों में दिखने लगे बदलाव

पिछली सरकारों ने शिक्षा पर बिलकुल नहीं दिया ध्यान
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान विपक्षी दलों पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकारों ने स्कूलों की ओर ध्यान दिया होता, तो आज की सरकार को बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने की बजाय आधुनिकरण के और बेहतर कार्य करने का मौका मिलता। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें केवल विरोध करना जानती थीं। अगर उन्होंने सरहदी इलाकों के स्कूलों की हालात सुधारी होती तो आज पंजाब को शिक्षा क्रांति की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने यह भी कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में शुरुआत से ही गंभीरता से काम कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप स्कूल आफ एमिनेंस और आम आदमी क्लीनिक (Aam Aadmi Clinic) जैसी योजनाएं सफलता से पंजाब में संचालित हो रही है, जहां मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर उपस्थित बच्चों के माता-पिता ने सरकार के इस प्रयास की तारीफ करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा सरकारी स्कूलों में मुफ्त मिल रही है, जहां न तो कोई फीस ली जाती है और न ही किताबों का कोई खर्च होता है।
