Punjab

Punjab: मान सरकार की शिक्षा क्रांति रंग ला रही, सरकारी स्कूलों में दिखने लगे बदलाव

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब के स्कूलों में हो रहा ऐतिहासिक बदलाव, विपक्ष को नहीं हो रहा बर्दाश्तः हरभजन सिंह

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे सुधारात्मक प्रयास अब जमीनी स्तर पर रंग लाने लगे हैं। पंजाब के सरकारी स्कूलों (Government Schools) की दशा बदलने की जो पहल मान सरकार (Mann Sarkar) ने सत्ता संभालते ही शुरू की थी, उसके सकारात्मक परिणाम अब नजर आने लगे हैं। शिक्षा को प्राथमिकता देने वाली इस सरकार ने न सिर्फ नई सोच के साथ योजनाएं शुरू कीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू भी किया। यह बात पंजाब सरकार (Punjab Government) के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति पंजाब राज्य की तस्वीर बदल रख देगी। इस दौरान हरभजन सिंह ने विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला।

ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब के लाखों पेंशनधारकों के लिए गुड न्यूज, मान सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

Pic Social Media

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने कहा कि हमारी पार्टी ने देश आजाद होने के बाद पहली बार शिक्षा के नाम पर लोगों से वोट डालने की मांग की थी, जिसे लोगों ने भरपूर समर्थन दिया और हमारी पार्टी के 92 उम्मीदवारों को जीताकर सरदार भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) का गठन किया। मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आगे कहा कि पंजाब के 20 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों का सुधार करने में समय लग रहा है, लेकिन फिर भी हमारी सरकार इस दिशा में पूरी दृढ़ता और ईमानदारी से काम कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी अब दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 70 साल से ज्यादा समय तक पंजाब का राजभोग भोगने वाले विपक्षी पार्टियों के नेताओं को हमारी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में किए जा रहे विकास कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के इतिहास में पहली बार शिक्षा और स्वास्थ्य को विकास का मुख्य केंद्र बनाया गया– अमन अरोड़ा

मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि उनके विधानसभा हलके को भी करोड़ों रुपए के फंड सरकारी स्कूलों के विकास के लिए प्राप्त हुए हैं, जिनमें से सरकारी एलीमेंट्री और सरकारी मिडिल स्कूल धीरेकोट, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल गहिरी, सरकारी एलीमेंट्री, जंडियाला गुरु और सरकारी मिडिल स्कूल भंगवां और सरकारी हाई और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल टांगड़ा शामिल हैं।