Punjab Corporation Elections

Punjab Corporation Elections: पंजाब के 5 नगर निगमों में वोटिंग जारी, आज ही होगी वोटों की गिनती

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab Corporation Elections: पंजाब में आज 5 नगर निगमों, 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

Punjab Corporation Elections: पंजाब में आज 5 नगर निगमों (Municipal Corporations), 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए वोटिंग (Voting) जारी है। अधिकारियों ने बताया कि वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया (Voting Process) पूरी होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्र पर मतगणना होगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, नए साल से पहले जारी किए अहम निर्देश

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब के 5 नगर निगमों (Municipal Corporations) जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा के अलावा 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में कुल 3,336 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और इसके लिए 3,809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन चुनावों में 37.32 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें 17.75 लाख महिलाएं शामिल हैं।

वोटिंग के लिए ईवीएम का किया जा रहा इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि वोटिंग के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (EVM) का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections) को सत्तारूढ़ AAP के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नवंबर में हुए 4 विधानसभा उपचुनावों में से 3 में जीत हासिल करने के बाद नगर निगम चुनावों में भी अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी। इन चुनावों के जरिए शहरी मतदाताओं के बीच सत्तारूढ़ पार्टी की लोकप्रियता का पता चलेगा।

ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann ने विपक्षी दलों पर कसा तंज, कहा- आपसी लड़ाई में लोगों की अनदेखी

बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने चुनावों से पहले ‘AAP’ उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए और प्रचार किया। ‘AAP’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अमन अरोड़ा (Aman Arora) की भी यह पहली परीक्षा होगी। इन चुनावों में कांग्रेस का भी बहुत कुछ दांव पर लगा है। कांग्रेस को अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला नगर निगमों में बहुमत मिला था। बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भी नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।