Punjab: CM मान ने संभाली लोकसभा चुनाव की कमान..मोगा-जालंधर में 2 बड़ी सभाएं

TOP स्टोरी पंजाब राजनीति

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चुनाव की कमान भी संभाल ली है। आज इसी सिलसिले में सीएम भगवंत मान(CM Bhagwant Maan) मोगी और जालंधर में 2 बड़ी सभाएं करके कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल से मिल सकेंगे CM भगवंत मान..तिहाड़ जेल प्रशासन ने दी इजाज़त

दोनों सभाओं में पंजाब AAP के सभी पदाधिकारी और विधायक शामिल होंगे। 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 12 बजे मोगा में और दोपहर 3:00 बजे जालंधर में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे। मोगा वॉलिंटियर मिलनी में फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, संगरूर, लुधियाना, पटियाला से संबंधित विधायकों के इलावा समूह पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव जीतने के लिए CM मान का प्लान..बोले पंजाब में विकास को लेकर वोट मांगेंगे

वहीं जालंधर मीटिंग में गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, खडूर साहिब, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब के विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे। आपको बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा पार्टी वॉलिंटियर्स के साथ मीटिंग का दौर लगातार जारी है।