CM केजरीवाल से मिल सकेंगे CM भगवंत मान..तिहाड़ जेल प्रशासन ने दी इजाज़त

चुनाव 2024 दिल्ली पंजाब राजनीति

CM Bhagwant Singh Mann: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान जल्द ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकर कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से तिहाड़ जेल में आम मुलाकाती की तरह मिल सकेंगे। मुलाकात के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने अनुमति दे दी है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) आम लोगों की तरह जंगला (दीवार पर लगाई गई लोहे की जाली) से सीएम केजरीवाल से मिल सकेंगे। आपको बता दें कि तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर भगवंत मान ने जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने मिलने की अनुमति मांगी थी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः AAP सांसद संजय सिंह की जेल से रिहाई के बाद CM केजरीवाल का तिहाड़ से पहला संदेश

Pic Social Media

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की तरफ से तिहाड़ जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल को पत्र लिखा गया था। इसमें केजरीवाल से मुलाकात करने की अनुमति मांगी गयी थी और उनकी मुलाकात के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि इसका जवाब सीएम कार्यालय को जल्द दिया जाएगा। उनकी मुलाकात आम मुलाकातियों की तरह होगी।

सप्ताह में सिर्फ दो बार मिल सकते हैं मुलाकाती

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल को मुलाकातियों की सूची में भगवंत मान का नाम जोड़ना होगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पांच मुलाकाती नाम दिए हैं। इन नामों में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, निजी सचिव, पत्नी व बच्चों का नाम है। मुलाकाती सप्ताह में दो बार मिल सकते हैं।

ये भी पढे़ंः जालंधर पहुंचे AAP सांसद संदीप पाठक का BJP पर हमला..कहा हमारी लीडरशिप से डरी हुई BJP..शराब घोटाला झूठा केस

वकील से रोज मिल रहें हैं केजरीवाल

सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान केजरीवाल से जल्द ही मिल सकते हैं। जेल प्रशासन को इनके के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। जेल प्रशासन के मुताबिक अरविंद केजरीवाल रोज अपने वकील से मिल रहे हैं और उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए स्वजन से बात भी की है।