Punjab

Punjab: CM Mann ने घल्लूघारा के शहीदों को नमन किया, सिखों की बहादुरी को किया याद

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को घल्लूघारा के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने रविवार को घल्लूघारा (Ghallughara) के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘कुप-रोहिरा गांव के मैदान में अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं और सिखों (Sikhs) के बीच हुआ भीषण युद्ध इतिहास का हिस्सा बन चुका है, जिसमें हजारों सिखों ने बहादुरी और साहस के साथ अपनी जान गंवाई थी।’
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार ने परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने का लिया अहम फैसला, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

250 साल पहले हुआ था यह भयंकर युद्ध

आपको बता दें कि लगभग 250 साल पहले पंजाब के मलेरकोटला (Malerkotla) के पास स्थित कुप-रोहिरा गांव में अफगानी आक्रांता अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं और सिखों के बीच एक भीषण युद्ध हुआ था। इस युद्ध में हजारों सिखों ने अपनी जान दी थी।

ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब में बिजली कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू..CM मान का बड़ा ऐलान

CM Mann ने शहीदों की कुर्बानी को किया याद

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने घल्लूघारा नरसंहार के दिन हजारों सिखों की कुर्बानी को याद किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानी आक्रांता अहमद शाह अब्दाली ने दो दिनों में 25,000 से ज्यादा सिखों और उनके परिजनों की हत्या का आदेश दिया था। कुछ इतिहासकारों के अनुसार, यह आंकड़ा 30,000 से भी अधिक था। घल्लूघारा से शुरू होकर यह नरसंहार गेहल गांव पर जाकर समाप्त हुआ था। इस वजह से इस दिन को इतिहास में काले दिन के तौर पर याद किया जाता है।