Punjab

Punjab: CM Mann ने फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क हादसे पर व्यक्त किया गहरा दुख

पंजाब
Spread the love

मृतकों के परिवारों को 2 लाख की सहायता

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क (Ferozepur-Fazilka Road) पर हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिसमें 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं। सीएम मान ने इस हादसे पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की।
ये भी पढ़ेः Punjab News: ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाएंगे पंजाब के टीचर्स..इस तरह होगा सेलेक्शन

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “फिरोजपुर में आज सुबह कैंटर और पिकअप गाड़ी की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें शादी समारोह में जा रहे वेटरों की दुखद मौत की खबर मिली है और कुछ लोग घायल हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

ये भी पढ़ेः Punjab: भगवंत मान सरकार ने उघोगों को दी बड़ी राहत, जारी हुआ यह आदेश

मृतकों के परिवारों को 2 लाख की सहायता

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही, मृतकों के परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है।