Punjab विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में CM भगवंत मान ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
Punjab News: पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) पंजाब से नफरत करती है क्योंकि उन्हें लगता है कि पंजाब के लोग उन्हें चुनाव जीतवाने में मदद नहीं करते। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में टोल प्लाजा (Toll Plaza) बंद होने से हर रोज़ आम लोगों की 63 लाख रुपये की बचत हो रही है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज, अमृतसर में खुलेगा रोग रोकथाम केंद्र
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा, “बीजेपी पंजाब के प्रति नफरत रखती है। इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल एक फैसला वापस लिया है, और वह है तीन कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला, जिसे पंजाब के किसानों के विरोध के कारण वापस लेना पड़ा। शायद यह नफरत उनके दिल में बैठी है।” सीएम मान ने यह भी आरोप लगाया कि नफरत के कारण ही अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों का विमान अमृतसर में उतारा गया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई मंडीकरण नीति के ड्राफ्ट के खिलाफ आए प्रस्ताव पर बात करते हुए केंद्र सरकार और पंजाब की विपक्षी पार्टी कांग्रेस को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्यों के अधिकारों पर हड़प कर रही है, चाहे वह शिक्षा नीति, खेती या बिजली के मुद्दे हों। मान ने उदाहरण देते हुए कहा कि 2022 में जब उनकी सरकार आई, तब केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास फंड के आठ हजार करोड़ रुपये रोक रखे थे।

सीएम मान ने कहा, “हमने इसकी जानकारी ली और केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल से इस बारे में बात की, जिन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने इसका गलत इस्तेमाल किया था। हमने विधानसभा में संशोधित बिल भी पारित किया।” उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब को कोई भीख नहीं चाहिए, बल्कि यह उनका हक है।
अमृतसर में अमेरिकी जहाज उतारे जाने पर बयान
मुख्यमंत्री ने हाल ही में अमृतसर में अमेरिकी डिपोर्ट किए गए जहाजों के उतरने का जिक्र करते हुए बीजेपी पर पंजाब की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “इन जहाजों को बिना किसी कारण के अमृतसर में उतारा गया ताकि पंजाब की छवि को बदनाम किया जा सके।” मान ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को राजनीतिक शरण देने के लिए जहाज लाया गया तो उसे हिंडन एयरपोर्ट पर उतारा गया था।
टोल प्लाजा बंद होने से 63 लाख रुपये की बचत
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में टोल प्लाजा बंद होने से हर रोज़ आम लोगों की 63 लाख रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा, सरकार सिंचाई में नहरी पानी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि भूजल की बचत हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान देने का उल्लेख किया।
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार की पहल.. पंजाब को नशे से मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर शुरू होगी मुहिम
आंख में इन्फेक्शन के कारण से सत्र में सीमित उपस्थिति
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) आंख में इन्फेक्शन के कारण इस सत्र में केवल कुछ समय के लिए ही सदन में पहुंचे। उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भी तीखा हमला करते हुए कहा, “वे रोज़ कहते हैं कि 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं। पहले अपने गिरेबान में झांकें, दिल्ली में तीसरी बार जीरो सीट आई है, फिर भी वे खुश हो रहे हैं। अगर कांग्रेस ने पंजाब में काम किया होता तो हमें सत्ता में आने की जरूरत नहीं पड़ती।”
