Kamya Mishra: बिहार की लेडी सिंघम काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है कारण
Kamya Mishra: बिहार की लेडी सिंघम आईपीएस काम्या मिश्रा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। आपको बता दें कि बिहार की लेडी सिंघम (Lady Singham) के नाम से मशहूर तेजतर्रार IPS काम्या मिश्रा (IPS Kamya Mishra) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया है। काम्या मिश्रा ने साल 2024 के अगस्त में इस्तीफा दिया था, जिसे अब मंजूरी मिली है। इसके बाद वो काफी समय तक छुट्टी पर चली गईं, अब राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा (Resign) मंजूर कर लिया है। काम्या मिश्रा के इस्तीफे की खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके पीछे का कारण ये है कि काम्या मिश्रा वो IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने मात्र 22 साल की उम्र में UPSC क्रैक कर लिया था और अब मात्र 28 साल की ऐज में उन्होंने IPS के पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली काम्या मिश्रा के बारे में लोग गूगल पर बहुत कुछ सर्च कर रहे हैं। आइए विस्तार से जानते है काम्या मिश्रा (Kamya Mishra) के बारे में कुछ अनकही अनसुनी दास्तां।
ये भी पढ़ेंः Bike-Taxi: Ola-Uber रैपिडो 6 हफ़्ते में बंद..कहां से आई ये बड़ी खबर

काम्या मिश्रा की कहानी जान लीजिए
काम्या मिश्रा (Kamya Mishra) मूल रूप से ओडिशा की हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज (Lady Shri Ram College) से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में UPSC का एग्जाम क्रैक किया था। काम्या ने मात्र 22 साल की उम्र में UPSC क्रैक कर लिया। उन्हें UPSC एग्जाम में देश में 172वीं रैंक प्राप्त हुई थी। काम्या को पहले हिमाचल कैडर मिला था। उसके बाद उनका ट्रांसफर बिहार कैडर (Bihar Cadre) में कर दिया गया। काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी IPS अधिकारी हैं। अवधेश सरोज साल 2022 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं। काम्या और अवधेश की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब दोनों ने साल 2011 में राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। अवधेश सरोज IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
चली गईं थी लंबी छुट्टियों पर
बता दें कि काम्या मिश्रा ने पिछले साल अगस्त में इस्तीफा दिया था और लम्बी छुट्टियों पर चली गई थीं। हाल ही में राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को मंजूर किया है। इसके बाद से उनके इस्तीफे पर खूब चर्चा हो रही है। काम्या मिश्रा का इस्तीफा इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि पिछले ही साल सितंबर में बिहार के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने भी इस्तीफा दिया था।
ये भी पढे़ंः Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल में 14 बड़े बदलाव..आप भी जान लीजिए
जानिए काम्या मिश्रा ने क्यों दिया इस्तीफा
लोगों के मन में ये सवाल बहुत आ रहा है कि काम्या मिश्रा ने IPS जैसी प्रतिष्ठित और सम्मानित नौकरी छोड़ने का फैसला क्यों लिया? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काम्या ने निजी और पारिवारिक कारणों से नौकरी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है। काम्या मिश्रा ने अपने 6 साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया और समाज में एक मजबूत पहचान बनाई।
कैसे बनीं बिहार की लेडी सिंघम
काम्या मिश्रा को बिहार की लेडी सिंघम कहते हैं। इसके पीछे की वजह है कि साल 2024 में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतनराम के हत्याकांड मामले में काम्या मिश्रा ने कई बड़े खुलासे किए थे, जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बनीं हुईं थीं। अपनी तेजतर्रार छवि के कारण से काम्या मिश्रा ने जनता के बीच लोकप्रिय हासिल की। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर काफी एंगेज रहने के कारण से भी लोग लोग उन्हें फॉलो करते हैं। काम्या मिश्रा सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। काम्या मिश्रा का इस्तीफा और उनके करियर की कहानी समाज के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में समाज में एक मजबूत पहचान बनाई और अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई।
