Punjab

Punjab: CM भगवंत मान ने निभाया वादा, संजीव अरोड़ा को बनाया पंजाब सरकार में मंत्री

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने पंजाब सरकार के 17वें मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

Punjab News: लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने पंजाब सरकार के 17वें मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। यह जानकारी सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में यह सातवां कैबिनेट विस्तार है।

ये भी पढ़ेंः Punjab में 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के 3 साल पूरे, CM मान का खास संदेश

Pic Social Media

संजीव अरोड़ा को मिली अहम जिम्मेदारी

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने X पर लिखा कि संजीव अरोड़ा को उद्योग, निवेश प्रोत्साहन, और एनआरआई मामलों जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अरोड़ा पंजाब के 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ काम करेंगे। अरोड़ा की कैबिनेट में नियुक्ति लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में उनकी जीत के बाद किए गए वादे के अनुरूप है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार की मदद से बदलेगी किस्मत, इन परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

कुलदीप धालीवाल का इस्तीफा

एनआरआई मामलों का विभाग पहले कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धालीवाल ने एक्स पर लिखा कि वे पंजाब की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुझसे कहा कि किसी और को मौका देना है। मैंने सहमति जताते हुए इस्तीफा दे दिया। मैं विभागों की लड़ाई में शामिल नहीं हूं।’