Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने राज्य के होनहार विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मंगलवार को टॉपर विद्यार्थियों (Topper Students) के सम्मान समारोह के दौरान घोषणा की कि राज्य और जिलों के टॉपर्स (Toppers) को अब शिक्षा विभाग की ओर से हवाई यात्रा (Air Travel) करवाई जाएगी। इसके साथ ही इन विद्यार्थियों को देश भर के ऐतिहासिक स्थलों पर शैक्षणिक टूर पर भेजा जाएगा।
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने समारोह में मौजूद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) को निर्देश दिए कि इस योजना को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है और यह योजना छात्रों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Punjab पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
यह विचार तब आया जब एक स्कूल प्रिंसिपल ने समारोह में कहा कि वह अपने स्कूल के टॉपर छात्रों (Topper Students) को हवाई यात्रा का अनुभव कराते हैं और विभिन्न स्थानों पर शैक्षणिक टूर पर भेजते हैं। सीएम मान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब इसे पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब की ऐतिहासिक पहल, अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान की ओर से लोगों की परेशानी खत्म
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान टॉपर विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिससे वे लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकें।
