Bihar

Bihar: CM नीतीश ने पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय को जोड़ने वाले टनल का किया निरीक्षण

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के पास टनल निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने टनल से बिहार संग्रहालय में प्रवेश की व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटकों को मिलनेवाली अन्य सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी और 8 मीटर चौड़ी होगी। इसे जमीन से 15 मीटर नीचे बनाया जा रहा है।

Pic Social Media

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करें, जिससे बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के दर्शक आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर प्रदशों का अवलोकन कर सकें। उन्होंने कहा कि टनल का बेहतर ढंग से निर्माण कराएं ताकि इलेक्ट्रिक वाहन के साथ-साथ पैदल पर्यटक आसानी से पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय आवागमन कर सकें।

ये भी पढ़ेंः Patna: 15 जून तक होगी गेहूं की खरीदारी, 48 घंटे में होगा भुगतान

बिहार संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। पटना संग्रहालय का विस्तारीकरण और उन्नयन कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करें।

Pic Social Media

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सभागार, संग्रह भंडार, गंगा दीर्घा सहित पटना संग्रहालय के विभिन्न भागों के उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भाग बन गया है, वह अच्छा बना है और जो बचा हुआ है उसको भी बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करें। यह पुराना संग्रहालय है। उन्होंने कहा कि यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया जा रहा है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Patna: CM नीतीश कुमार ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, 20 सहायक प्राध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

निरीक्षण के दौरान बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, संग्रहालय निदेशालय एवं पुरातत्व निदेशालय की निदेशक रचना पाटिल, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।