Punjab स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने की तिथि तय कर दी है।
Punjab News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित (Result Declared) करने की तिथि तय कर दी है। बता दें कि बोर्ड कल, 16 मई 2025, को दोपहर 2:30 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। यह जानकारी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह (Dr. Amarpal Singh) ने दी। पढ़िए पूरी खबर…

इससे पहले, पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे 14 मई को घोषित किए थे। अब 10वीं के लाखों छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिजल्ट बोर्ड मुख्यालय से होगा जारी
बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय में घोषित किया जाएगा और इसके तुरंत बाद यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध होगा। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा में हुआ क्रांतिकारी बदलाव, मान सरकार की नीति बनी मिसाल
ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- कक्षा 10वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर या नाम दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, RTO सेवाओं में हुआ बदलाव, लोगों को मिलेगी राहत
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, अगर वेबसाइट पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक अधिक होने की वजह से लोडिंग में समस्या आए। रिजल्ट सभी छात्रों के लिए समय पर और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे।
