MP Meet Hair

Punjab: लोकसभा सांसद बनने के बाद मीत हेयर ने छोड़ा मंत्री पद, CM मान ने इस्तीफा किया मंजूर

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में संगरूर लोकसभा सीट से सांसद बने मीत हेयर ने पंजाब सरकार के मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hair) बरनाला से विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
ये भी पढ़ेंः पंजाब सरकार का ‘सरकार तुहाड़े द्वार’.. भट्टियां में नागरिकों को घर पर सेवाएं उपलब्ध

Pic Social Media

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने मीत हेयर का इस्तीफा भी स्वीकर कर लिया है। बता दें कि मीत हेयर के पास खेल और युवा कल्याण विभाग थे। अब यह विभाग सीएम मान के पास होंगे। मीत हेयर के सांसद बनने के बाद बरनाला विधानसभा पर चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव कराएगा।

ये भी पढे़ंः हफ्ते में 2 दिन जालंधर से सरकार चलाएंगे CM मान..जानें वजह

आपको बता दें कि साल 1989 में गुरुमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hayer) का जन्म हुआ है। गुरुमीत बरनाला विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 2017 में पहली बार चुनाव लड़कर जीता था, तब उन्होंने कांग्रेस नेता केवल सिंह ढिल्लों को हराया था। मीत हेयर ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बरनाला निर्वाचन क्षेत्र से 50 % वोट हासिल करके विजय प्राप्त किए थे। इसके साथ ही उनको भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।