Vacancy for the post of Senior Producer in news agency PTI!

PTI: पीटीआई में पत्रकारों के लिए Vacancy, ऐसे करें Apply

TV जॉब्स
Spread the love

PTI: समाचार एजेंसी Press Trust of India (PTI) ने पत्रकारों के लिए भर्ती निकाली है। दरअसल न्यूज एजेंसी को प्लानिंग एंड फॉरेन अफेयर्स टीम के लिए सीनियर प्रोड्यूसर चाहिए। यह पद नई दिल्ली स्थित कार्यालय के लिए है और इसके लिए 6 से 8 साल का अनुभव मांगा गया है।

जारी सूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर नजर रखते हुए स्टोरी आइडिया और एडिटोरियल एंगल विकसित करने होंगे। इसके साथ ही स्क्रिप्ट, एक्सप्लेनर और न्यूज सेगमेंट लिखने व एडिट करने की जिम्मेदारी भी होगी। उम्मीदवार को प्लानिंग और एडिटोरियल टीम के साथ मिलकर कार्यक्रम तैयार करने होंगे, साथ ही वैश्विक मीडिया, पॉलिसी अपडेट्स और थिंक टैंक रिपोर्ट्स पर नजर रखनी होगी।

इस पद के लिए अंतरराष्ट्रीय संबंध और भू-राजनीति की अच्छी समझ, रिसर्च और लेखन कौशल, तथा तेज़ रफ्तार न्यूजरूम में काम करने का अनुभव जरूरी है। टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े वैश्विक मुद्दों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपना कवर लेटर और सीवी [email protected] पर भेज सकते हैं।