नहीं रहे प्रोफेसर बी सी वर्मा..नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

पंजाब

Jyoti Shinde,Editor

चंडीगढ़,  पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा के पिता जी प्रो. बी सी वर्मा के अंतिम संस्कार के मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों सहित बड़ी संख्या में प्रमुख शख्सियतों ने पहुंच कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली दी। पंजाब सरकार की तरफ़ से कैबिनेट मंत्रियों श्री हरपाल सिंह चीमा और श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और मुख्यमंत्री की तरफ़ से उनके ओ एस डी श्री राजबीर सिंह घूमन्न ने पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला रख कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्रियों श्री अमन अरोड़ा, श्री लाल चंद कटारूचक्क, श्री ब्रम शंकर ज़िम्पा और श्री बलकार सिंह ने भी श्री वर्मा के साथ दुख साझा किया।

प्रो. बी सी वर्मा जो 89 वर्षों के थे, आज सुबह पी. जी. आई. चंडीगढ़ में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत चल बसे थे। सैक्टर 25 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के मौके पर प्रो. वर्मा की चिता को अग्नि उनके दोनों पुत्रों श्री अनुराग वर्मा और श्री अशीष वर्मा ने दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओ. एस. डी. (मीडिया) श्री आदिल आजमी, ओ. एस. डी. (पीआर) श्री मनजीत सिद्धू, डायरैक्टर मीडिया रिलेशनज़ श्री बलतेज सिंह पन्नू, यू. टी. के प्रशासक के सलाहकार श्री धर्म पाल, पंजाब आई. ए. एस. अफसरज़ एसोसिएशन द्वारा उनके प्रधान श्री तेजवीर सिंह, मुखय चुनाव अफ़सर श्री सिबिन सी, डी. जी. पी. श्री गौरव यादव, विजीलैंस डायरैक्टर श्री वरिन्दर कुमार, एडवोकेट जनरल श्री विनोद घई, सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री की तरफ़ से विभाग के सचिव श्री मालविन्दर सिंह जग्गी ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये परिवार के साथ दुख सांझा किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री, विधायकों, मुख्यमंत्री दफ़्तर के अधिकारी, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज, सिवल, पुलिस और सेना के उच्च अधिकारियों, यू. टी. प्रशासन के अधिकारी, सेवा मुक्त अधिकारी, वकील भाईचारे और प्रैस के प्रतिनिधियों के इलावा अलग-अलग राजनैतिक पार्टियों के नेता, सामाजिक संगठनों और सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।